कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को कोर्ट में किया गया पेश

कड़ी सुरक्षा के बीच कुख्यात माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को कोर्ट में किया गया पेश

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के सगडी तहसील क्षेत्र के कुख्यात माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजमगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। कुंटू सिंह पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह वर्तमान में विभिन्न हत्या एवं अपराधों में सजा काट रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, शहर कोतवाली थाने में दर्ज एक मुकदमे की सुनवाई के सिलसिले में कुंटू सिंह को जेल से कोर्ट लाया गया था। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कोर्ट परिसर में उन्हें पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान कुंटू सिंह ने लगाए गए आरोपों का विरोध किया और अपनी सफाई में दलीलें पेश कीं। कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद कुंटू सिंह को वापस जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़े इंतजाम किए थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बकरी पालन में अतिरिक्त आय से फूलसाय हो रहे हैं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर

Mon Dec 15 , 2025
कोरिया 15 दिसम्बर 2025/ उचित समय पर मिली एक छोटी मदद से भी विकास की नई संभावनाएं खुल जाती हैं। ऐसा ही हुआ है वनांचल सोनहत के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में रहने वाले श्री फूलसाय के साथ। इन्हे बकरी पालन के कार्य में सुरक्षा को लेकर पहले बेहद चिंता रहती थी […]

You May Like

Breaking News

advertisement