आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
छाया – वीना उमेश गर्ग।

कुरुक्षेत्र :- श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय और भारत विकास परिषद ने मिलकर गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। महोत्सव में भारत विकास परिषद के सदस्यों को औषधीय पौधे वितरित किये गए। मंच का संचालन अतुल गोयल एआर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव अनिल शर्मा ने की। इस अवसर पर मनीष सैनी, विकास शर्मा, कर्नल एस.एन शर्मा व भारत विकास परिषद से प्रांत सदस्य रमेश गुलाटी, शाखा कोषाध्यक्ष दिनेश सिंगला, शाखा उपाध्यक्ष पवन गुप्ता और सुभाष बंसल उपस्थित रहे।
कुलसचिव अनिल शर्मा ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा देशभर में कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय इस कड़ी में जिले के नागरिकों को औषधीय पौधे बांटने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सभी ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों का महोत्सव है, साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत का महोत्सव है। सभी देशवासियों को मन से आजाद होना होगा और अच्छे चरित्र का निर्माण करना होगा। ताकि देश को विकास की ओर ले जाया जा सकेगा।
कार्यक्रम के संयोजक कर्नल एसएन शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय 21 जून योग दिवस से लगातार औषधीय पौधे बांट रहा है। विश्वविद्यालय ने आयुर्वेदिक औषधीय पौधों की नर्सरी विकसित की है जहां गिलोय, तुलसी, शतावरी, लेमन ग्रास, गुड़मार, पीपल आदि औषधीय पौधों की पौध तैयार की जाती है। आयुष विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का लक्ष्य रखा है। जिसके अन्तर्गत वर्ष में 50 हजार पौधे जिले में बांटे जाएंगे। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग द्वारा विश्वविद्यालय का यह प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा 10 हजार से अधिक औषधीय पौधे बांटे जा चुके हैं। ताऊ देवीलाल पार्क, ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, मातृभूमि सेवा मिशन, गीता निकेतन विद्यालय इन स्थानों पर विश्वविद्यालय द्वारा नागरिकों और विद्यार्थियों को पौधे वितरित किये गए है। कोरोना महामारी की वजह से आयुर्वेद के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ी है। इसलिए जिले के बहुत से नागरिक विश्वविद्यालय से भी निःशुल्क पौधे ले जाते है। नागरिकों द्वारा विश्वविद्यालय के इस कार्य को सराहा जा रहा है।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांत सदस्य रमेश गुलाटी ने आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार का आभार प्रकट किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों को याद करने साथ उनके बताए मार्ग पर देशवासियों को चलने का आह्वान किया। भारत विकास परिषद समाज हित व संस्कार के कार्य करती है। परिषद 15 अगस्त से सांस्कृतिक पखवाड़ा मना रही है। जिसमें भजन संध्या, चिकित्सा शिविर और हनुमान चालिसा आदि कार्यक्रम किये जा रहे है। संस्था आयुष विश्वविद्यालय का पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के कार्य में भी सहयोग करेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:बदहाल पड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र को लेकर, सपाइयों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Fri Sep 3 , 2021
बदहाल पड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र को लेकर, सपाइयों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन दी ग्राम टुडे संवाददाता दिव्या बाजपेईकन्नौज l जनपद के उमर्दा नगर में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है l नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू करने के लिए सपाइयों ने एकजुट होकर प्रदर्शन दिया l स्वास्थ्य […]

You May Like

advertisement