अमृत लाल ने सुविवि के कुलसचिव के रूप में किया कार्यभार ग्रहण

आजमगढ़।

अमृत लाल ने सुविवि के कुलसचिव के रूप में ग्रहण किया कार्यभार,
कुलपति ने कहा अमृतलाल जी के प्रशासनिक अनुभव से विश्वविद्यालय को मिलेगी नई दिशा*
आजमगढ़।, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के नव नियुक्त कुलसचिव श्री अमृत लाल ने गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विश्वविद्यालय में सुशासन, पारदर्शिता, प्रशासनिक दक्षता तथा शैक्षणिक विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी ने नए दायित्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री अमृत लाल उच्च शिक्षा, प्रशासन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नवागत कुलसचिव यहां पदभार ग्रहण करने के पूर्व गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे इस विश्वविद्यालय की मातृ संस्था वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में उप कुलसचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े विभिन्न दायित्वों के सफल निर्वहन का उनका लंबा अनुभव उन्हें एक कुशल एवं अनुभवी प्रशासक के रूप में स्थापित करता है।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अपने संक्षिप्त संबोधन में श्री अमृत लाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सभी हितधारकों के मध्य प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अधिनियम, परिनियमों एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए संस्थान को उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सरलीकरण, ई-गवर्नेंस को बढ़ावा, कार्यालयी कार्यों का डिजिटलीकरण, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव तथा शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से संबंधित मामलों का समयबद्ध निस्तारण शामिल है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पारदर्शी, जवाबदेह एवं छात्र-केंद्रित प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सभी विभागों, संकायों एवं प्रशासनिक इकाइयों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी ने नव नियुक्त कुलसचिव को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “श्री अमृत लाल का प्रशासनिक अनुभव, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबा योगदान विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता, दक्षता एवं गतिशीलता आएगी। विश्वविद्यालय के विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। मैं उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”
कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य, सहायक कुलसचिव डॉ.महेश कुमार तथा नित्यानंद सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे|
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि वि आजमगढ़ मो.नं. 9452 445 878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु देवारा सगड़ी में भव्य मॉक ड्रिल आयोजित

Thu Jun 11 , 2026
डूबते व्यक्ति के रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार एवं राहत कार्यों का हुआ सजीव प्रदर्शन

You May Like

Breaking News

advertisement