हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

कन्नौज

हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव ।

अवनीश कुमार तिवारी

कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र के कचाटीपुर गांव मे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा फहराया गया। गांव की महिला प्रीति पटेल ने गांव की नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान किया। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम कर भारत माता की जय वंदे मातरम जय हिंद जय भारत इत्यादि के नारे लगाए। प्रीति पटेल ने बताया आजादी का अमृत महोत्सव हमने नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसी क्रम मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पण कर हर स्वतंत्रा सेनानी की वीर गाथाओं को याद किया। भारत देश की आजादी में हुए वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद , भगत सिंह , रानी लक्ष्मीबाई सहित अन्य देश के शहीदों को याद कर उन्हें नमन कर आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर शांति पटेल , वीना श्रीवास्तव , सारिका , आशा पटेल , अनीता सहित कई महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोटस ग्रीन सिटी कुरुक्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित हर घर तिरंगा को लेकर स्वतंत्रता दिवस पर हुआ कार्यक्रम

Mon Aug 15 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 15 अगस्त : लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विशेष आयोजन किया गया। इस समारोह पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखबीर […]

You May Like

advertisement