आजादी का अमृत महोत्सव- जगरानी देवी संस्था के द्वारा धुमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जांजगीर-चाम्पा 15 अगस्त 2022/ प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने और हमारी संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद कर जश्न के रूप में मनाने के लिए पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को प्रगति की ओर ले जाने वाली सभी चीजों का एक मूर्त रूप है। जगरानी देवी आई.टी.आई. जांजगीर जिला-जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) के ट्रेड- विधुतकार एवं कोपा के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगरानी देवी आई. टी. आई. जांजगीर के संचालक डॉ. बी.बी. द्विवेदी सर ने कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी पर पुष्पगुच्छ एवं दीप प्रज्जावलित कर किया।
संचालक डॉ. बी.बी. द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस निर्णय से पूरे देश में खुशी की लहर है। अमृत महोत्सव के माध्यम से भारत माता की रक्षा करने वाले सैनिकों व देश को आजादी दिलाने वाले महापुरूषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण कर हम उन्हें श्रद्घांजलि दे रहे हैं। डॉ. बी.बी. द्विवेदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए बताया कि महात्मा गांधी ने आज ही के दिन सन 1942 में भारत छोड़ो और करो या मरो का नारा दिया था। छत्तीसगढ़ के अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने जीवन को न्यौछावर किया है कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवस्थापक डॉ. एस.बी. द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि भारत देश को गुलामी की जंजीर से छुड़ाने के लिए ऐसे बहुत परिवार रहे जिनका पूरा परिवार बिखर गया। स्वतंत्रता संग्राम में अनेक नायक रहे जिन्होंने भारत मां की सेवा में अपनी जान निछावर किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के प्रति कृत्यज्ञता व्यक्त की और कहा की हमारे पूर्वजों के कारण ही हमारा देश स्वतंत्र हुआ है। हम सबका दायित्व है कि उनके योगदान को सदा सदा स्मरण में रखें। कार्यक्रम को संस्था के प्राचार्य श्री मनीष श्रीकांत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संस्था के स्टॉफ आशीष कुमार थवाईत, सलमान खान, देवेन्द्र सुर्यवंशी, कविता सुर्यवंशी एवं आंचाल मरकाम, अनिरूध साहू, नितिश चौहान, भोलशंकर कर्ष, जीतेश चन्द्र राठौर, निखिल दास, संदीप कुमार, जयंत शर्मा, विकास मानिकपुरी, बलराम, देवेन्द्र कश्यप, महेश कश्यप, रूखसाना परवीन, मोबिना परवीन स्वजन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनीताल: दुग्ध सहकारी संघ में धूमधाम से मनाया गया 75 वा स्वतंत्र दिवस,

Mon Aug 15 , 2022
नैनीताल दुग्ध सहकारी संघ में धूमधाम से मनाया गया 75 वां स्वतंत्र दिवस, रिपोर्ट:- जफर अंसारीस्थान -. लाल कुआं, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यहां नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं में भी ध्वजारोहण के […]

You May Like

advertisement