अमृत सरोवर बनेंगे ग्रामीण जागरूकता के केंद्र

वीबी जीरामजी योजना की जानकारी के लिए जिलेभर में होंगे सरोवर संवाद

कोरिया 29 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु संचालित वीबी जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण विकास में होने वाले सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने हेतु विशेष सूचनात्मक सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

इस उद्देश्य से प्रथम चरण में जिले के अमृत सरोवर स्थलों को चयनित किया गया है। कोरिया जिले में वर्तमान में कुल 57 अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं, जिनका क्षेत्रफल एक एकड़ से अधिक है। ये सरोवर जलसंरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। यहां राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण, स्वच्छता अभियान तथा योग दिवस जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहे हैं, जिससे ये स्थल सामाजिक समरसता के प्रतीक बन चुके हैं।

राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी सप्ताह में जिले के समस्त अमृत सरोवर तटों पर वीबी जीरामजी योजना के लाभों से ग्रामीणों को अवगत कराने हेतु विशेष सूचनात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सभी अमृत सरोवर स्थलों पर सरोवर संवाद अथवा चौपाल चर्चा कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि इन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पंचायत राज पदाधिकारियों, स्थानीय पंजीकृत श्रमिकों एवं ग्रामीणों को वीबी जीरामजी योजना की विशेषताओं और लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में इस योजना की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आम नागरिकों के संशयों का समाधान भी किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी स्कूल के 500 विद्यार्थियों ने महाभारत अनुभव केंद्र, पैनोरमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय का किया भ्रमण : विनोद कौशिक

Thu Jan 29 , 2026
10 फरवरी तक राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति का अनुभव करवाने के उद्देश्य से दार्शनिक स्थलों का करवाएंगे भ्रमण। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 29 जनवरी : जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के द्वारा राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति का […]

You May Like

Breaking News

advertisement