प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में अमृत वेला सदस्यों नें श्री हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन किया

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में अमृत वेला सदस्यों नें श्री हनुमानजी चालीसा पाठ एवं संकीर्तन किया

फिरोजपुर 05 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

    प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों ने श्री हनुमानजी चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। जगदीश मक्कड़, हरि ओम शर्मा, भुवन जोशी, साजन वर्मा, राजू खुंडिया और अजय ग्रोवर ने सुन्दर भजनों/भेटों को गायन किया। इस दौरान पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने अपने प्रवचनों में कार्तिक मास के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कार्तिक मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है और तुलसी पूजा, दीपदान, कार्तिक स्नान जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। मान्यता है कि इस महीने में किए गए शुभ कार्यों से पापों का नाश होता है और धन-धान्य व सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दौरान सात्विक भोजन, जैसे फल, दूध और सादा आहार लेने की सलाह दी जाती है, जबकि तामसिक चीजों से परहेज किया जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप चानना द्वारा रामस्वरूप को सम्मानित किया गया जोकि मंदिर कमेटी से नए जुड़े हैं। इसके इलावा रजनी पूरी जोकि जीरा से मंदिर आई उनको भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजन जोशी, संजीव हांडा, राजू ओबेरॉय, राजन जोशी, हरीश बेरी, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बबूटा, संगीता चावला, रजनी पुरी और अधिक संख्या में बच्चों और बूढों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रजत जयंती वर्ष पर जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन

Wed Nov 5 , 2025
मोहला 5 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन रक्षित आरक्षी केन्द्र  मॉडिंग पीड़िंग, मोहला में जिला प्रशासन और प्रेस इलेवन के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।    […]

You May Like

advertisement