शीतला धाम हरसिंहपुर में सात दिन तक चलेगी अमृतमयी रामकथा

शीतला धाम हरसिंहपुर में सात दिन तक चलेगी अमृतमयी रामकथा।


=प्रेम मूर्ति प्रेम भूषण महाराज जी बहाएंगे ज्ञान गंगा।
सगड़ी ।आजमगढ़: सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव स्थित माता शीतला धाम में सात मार्च से चौदह मार्च तक श्री रामकथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। कथा व्यास प्रेम मूर्ति पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ज्ञानमई वचनों से क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करेंगे।
प्राचीन शक्तिपीठ मां शीतला धाम सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता स्वर्गीय पारसनाथ सिंह, माता स्वर्गीय सुमित्रा सिंह तथा पूर्वजों की स्मृति एवं जनकल्याण के लिए श्री राम कथा एवं ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सात मार्च से चौदह मार्च तक रखा गया है। जिसमें प्रेमभूषण जी महाराज श्रद्धालुओं को अभिसिंचित करेंगे। 7 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 8 मार्च को श्री राम कथा महिमा एवं शिव पार्वती विवाह, 9 मार्च को भगवान का प्राकट्य महोत्सव एवं भगवान की बाल लीला, 10 मार्च को धनुष भंग एवं विवाह महोत्सव, 11 मार्च को बन प्रवेश की मंगल यात्रा केवट प्रेम, 12 मार्च को भगवान के 14 निवास स्थान भरत जी का मिलन, 13 मार्च को शबरी की प्रेम कथा एवं हनुमान जी से मिलन और 14 मार्च को सुंदरकांड एवं श्री राम राज्याभिषेक की कथा होगी। हवन प्रसाद के साथ कथा और ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति होगी। आयोजक मंडल के रीता सिंह, कंचन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूजा सिंह, रितु सिंह, सुशांत एवं शशांक सिंह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक सप्ताह पूर्व से ही जुटे हुए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

Fri Mar 6 , 2026
आजमगढ़ संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है […]

You May Like

advertisement