Uncategorized

लगातार सातवें दिन अमृतवेला सोसाइटी ने निकाली प्रभातफेरी

किसी को धर्म के कार्य से जोड़ते हैं तो इसका पुण्य (इंसेंटिव) हमें उमर भर मिलता है: सचिन नारंग

फिरोजपुर 14 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार सातवें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम श्री राज कुमार कटारिया बने। श्री राज कुमार कटारिया ने बड़ी श्रद्धा और भाव से अपने घर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और भव्य प्रभातफेरी निकाली। श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। सचिन नारंग, सक्षम बजाज, साजन वर्मा और मनमोहन स्याल नेबहुत ही सुंदर भजनों/भेटों का गायन किया। संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने अपने प्रवचनों में कहा कि अगर हम एक बार किसी को धर्म के साथ जोड़ देते हैं किसी को भगवान के साथ जोड़ देते हैं तो इसका पुण्य (इंसेंटिव) हमें जीवन भर मिलता रहता है। इसलिए हमें लोगों को सत्संग/भजन कीर्तन के साथ जोड़ने का प्रयास करते रहना चाहिए क्योंकि परमात्मा के नाम की कमाई से ऊपर और कोई कमाई नहीं है। इस अवसर पर श्री राज कुमार कटारिया, ऊषा रानी, पूनम कटारिया, अभय कटारिया, महक कटारिया, हियान कटारिया, कर्ण कटारिया, पुरूषोतम चावला, महंत शिवराम दास, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार, गुलशन चावला, राजन जोशी, राम नरेश, मनोज गक्खड़, लोकेश तलवार, राम स्वरूप, दीपक जोशी, अजय ग्रोवर, राजेश बजाज, राजू ओबेरॉय, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बबूता, संगीता चावला, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चों व बुजुर्गों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel