वसंतोत्सव की तैयारियों को लेकर कुर्मांचल नगर में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक

वसंतोत्सव की तैयारियों को लेकर कुर्मांचल नगर में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के 16 फरवरी को होने वाले 17 वें वसंतोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय कूर्मांचल नगर में हुई।जिसकी अध्यक्षता देवेन्द्र सिंह दियोलिया ने की।संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने वसंतोत्सव के आयोजन की रूपरेखा बतायी।महासचिव चंदन सिंह नेगी ने कहा कि इस बार दो विभूतियों सिने अभिनेता अनिल घिल्डियाल और सिने अभिनेत्री श्वेता माहरा को उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जायेगा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा ने कहा कि नागरिक अभिनंदन सम्मान,स्वाबलंबी उत्तराखंडी उद्यमी सम्मान,दशम स्वर्गीय डॉ. वीरेन डंगवाल साहित्य सम्मान,प्रतिभाशाली छात्र सम्मान और माननीय वृद्धजन सम्मान भी दिया जायेगा।स्मारिका संपादक अशोक उप्रेती ने कहा कि स्मारिका के लिए युद्धस्तर से प्रयासरत हैं।अतिरिक्त महासचिव बृजेश कुमार मिश्रा और पुष्कर सिंह राणा ने स्मारिका की प्रगति के विषय में जानकारी दी।कोषाध्यक्ष के.सी.जोशी ने संस्था की आय और व्यय के विषय में बताया।मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने कहा कि उत्तराखंड के सुपर हिट गीतों की अभिनेत्री जिन्होंने क्रीम पाउडर, चाह का होटला,मेरी ढाई हाथ धमेली,हे मधु से प्रसिद्धि प्राप्त अभिनेत्री श्वेता माहरा जो उत्तराखंड के साथ ही बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में प्रसिद्ध हैं पहली बार बरेली आ रही हैं।उनके सुपरहिट गीतों के प्रदर्शन के साथ ही स्थानीय गायक कलाकारों में आनंद रोधियाल,पूरन सिंह दानू, जगदीश आर्या आदि भी अपनी प्रस्तुति देंगे।उपाध्यक्ष सोमा परिहार ने बताया कि स्थानीय कलाकारों के ग्रुप भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।इस अवसर पर डी.एन.रतूड़ी,मोहन रावत,बसंत डालाकोटी,दीपक जोशी,प्रमोद कुमार पंत,पंकज जोशी,चंद्र प्रकाश जोशी,उमेश बिनवाल,दिनेश जोशी, एम.एन.सती, कुँवर सिंह बिष्ट,मोहित गुरुरानी,भास्कर सिंह रावत,संदीप नेगी, पी.एस.बोनाल, नवीन चन्द्र जोशी,भुवनेश घिल्डियाल,तारा पाण्डेय,संगीता घिल्डियाल,जीत सिंह,महेश चन्द्र खर्कवाल, कर्नल ,अभिनीत सिंह नेगी, अभिषेक असगोला,डॉ. नरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजबाला धैर्य रचित 'विशिष्ट बचपन पत्रिका' का किया गया विमोचन

Mon Feb 10 , 2025
राजबाला धैर्य रचित ‘विशिष्ट बचपन पत्रिका’ का किया गया विमोचन पवन कालरा(संवाददाता) बरेली : कवि गोष्ठी आयोजन समिति एवं विशिष्ट बचपन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय बदायूं रोड पर सरस काव्य गोष्ठी,पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। […]

You May Like

Breaking News

advertisement