
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर कार्यालय नैनीताल रोड बहेड़ी में संगठन सर्जन अभियान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई ।
जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने करी संचालन जिला उपाध्यक्ष अयाज खान ने किया ।
बैठक मे मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज संविधान की आत्मा की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है जब जनता के सवालों को नजरअंदाज किया जाता है और संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जाता है तब लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाती हैं आज देश में संविधान को कमजोर करने की साजिश हो रही है और भाजपा की डबल इंजन सरकार इसी प्रयास में लगी हुई है आज देश के अंदर अनेकों समस्याएं खड़ी है किसान परेशान हैं, बेरोजगार नौजवान नौकरियां ढूंढ रहा है, प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है ,लघु उद्योग बंद हो चुके हैं ,बिजली की व्यवस्था लड़खड़ाई हुई हैं, बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं उसके बाद भी घरेलू रसोई गैस की समस्या है आम जनता दिन-दिन भर लाइनों में लगी हुई है अब समय आ गया है आगामी होने वाले विधानसभा चुनावो में हमें उत्तर प्रदेश में जनता की सरकार बनानी है जो जनता के हितों का ध्यान रखें और जनता के लिए हर समय उपलब्ध हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग एकजुट होकर जुट जाए अगली बार का यह मौका हमें हाथ से नहीं जाने देना है आज जनता कांग्रेस की ओर देख रही है।
उपस्थित लोगों में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गंगवार , जिला उपाध्यक्ष अयाज खान , पंडित रमेश सारसवत ,नगर अध्यक्ष अफसर प्रधान, संगठन मंत्री जुनैद हसन एडवोकेट ,कमरुद्दीन सैफी, जब्बा भाई ,उरूज फातिमा, पूरनलाल सागर ,इकरार अहमद ,नाफे अली , ओमकार , मोहम्मद सलमान ,तुफैल अहमद, बृजेश कुमार ,मोहम्मद रियाज आदि लोग उपस्थित रहे।


