जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर में लैब टेक्नीशियन एवं चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित

Oplus_131072

अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम (NVHCP) के अंतर्गत जे एल एन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अनिल सामरिया एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे के मार्गदर्शन में दिनांक 6 मार्च 2026 को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर में लैब टेक्नीशियन एवं चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला प्रातः 10:00 बजे मेडिकल कॉलेज के न्यू सेमिनार हॉल में प्रारंभ होगी।
कार्यशाला के संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. गीता परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एनवीएचसीपी के नवीनतम अपडेट, जागरूकता गतिविधियों, हेपेटाइटिस की रोकथाम, जांच एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत व्याख्यान दिए जाएंगे।
डॉ ज्योत्सना चंदवानी ने बताया कि इस अवसर पर अजमेर के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. एम.पी. शर्मा तथा डॉ. मुनेश मीणा हेपेटाइटिस के नवीन शोध, उपचार प्रोटोकॉल एवं प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा कर्मियों को हेपेटाइटिस से संबंधित नवीनतम शोध, उपचार पद्धतियों एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम की रणनीतियों से अवगत कराना है, ताकि रोग की प्रभावी रोकथाम, शीघ्र पहचान एवं बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

Fri Mar 6 , 2026
मेहनत और आत्मविश्वास की नई मिसाल उत्तर बस्तर कांकेर, 06 मार्च 2026/ मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला अपने जीवन को बदल सकती है। आत्मविश्वास हो तो एक साधारण महिला भी अपने परिवार और समाज के लिए सफलता की नई मिसाल बन सकती है। ऐसे ही जनपद […]

You May Like

advertisement