वरिष्ठ उप महां प्रबंधक (एस.डी.जी.एम.), उत्तर रेलवे, दिल्ली श्री मति चन्द्र लेखा मुखर्जी की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन कांफ्रेंस

वरिष्ठ उप महां प्रबंधक (एस.डी.जी.एम.), उत्तर रेलवे, दिल्ली श्री मति चन्द्र लेखा मुखर्जी की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन कांफ्रेंस का आयोजन : फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों के साथ

3 मार्च {फिरोजपुर कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}

2 मार्च को वरिष्ठ उप महां प्रबंधक (एस.डी.जी.एम) उत्तर रेलवे दिल्ली श्रीमति चंद्र लेखा मुखर्जी की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस का आयोजन फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों के साथ किया गया | इस कांफ्रेंस में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बी.पी. सिंह, मंडल के अन्य अधिकारियों तथा उत्तर रेलवे के सतर्कता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। एस.डी.जी.एम. ने रेलवे के कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उपायों पर विस्तृत रूप से बताया | उन्होंने फिरोजपुर मंडल द्वारा पारदर्शिता लाने के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शुरू किए गए अनेक पहल की प्रसंशा की।उन्होंने अधिकारियों को बताया की टेंडर से सम्बंधित सभी कागजातों, बिल तथा फाइलों को भली प्रकार से जाँच करे ताकि अनियमितताओं से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि रेलवे की कार्य प्रणाली को सरलीकरण करने के लिए इसकी सभी कार्य प्रणालियों को ऑनलाइन किया गया है।
इस कांफ्रेंस में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बी.पी. सिंह ने मंडल द्वारा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए अपनाये गए कार्यों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया | मंडल में पूर्णतः ई-ऑफिस, ई-नीलामी, ई-निविदाओं, ई-खरीद, ई-एमडी, HRMS तथा आई.आर.डब्लू.सी.एम.एस. आदि का कार्य लागू किया जा चुका है। फिरोजपुर मंडल में पूर्णतः डिजिटलीकरण होने के कारण शिकायतें ना के बराबर आ रही हैं। रेल यात्रियों की ऑनलाइन शिकायत, सहायता, फीडबैक आदि के लिए “रेल मदद” के द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती है| एस.डी.जी.एम. ने अनेक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रायः किस तरह की सतर्कता सम्बन्धी अनियमितताएं रेलवे में होती है और उसको किस प्रकार दूर किया जाये, इसके बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में नियमित अन्तराल पर आकस्मिक जाँच किये जाये। उत्तर रेलवे की सतर्कता टीम ने मंडल के अधिकारियों की जानकारी के लिए एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से सतर्कता विभाग द्वारा किए गए प्रणालीगत सुधारों के बारे में बताया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर शहर से श्री राम जन्म भूमि तीर्थ स्थान पर मंदिर निर्माण हेतु दान एकत्रित करते प्रभु श्री राम भक्त

Wed Mar 3 , 2021
फिरोजपुर शहर से श्री राम जन्म भूमि तीर्थ स्थान पर मंदिर निर्माण हेतु दान एकत्रित करते प्रभु श्री राम भक्त 03 मार्च फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= फिरोजपुर शहर से श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के तहत अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर के लिए सहयोग राशि […]

You May Like

Breaking News

advertisement