एशियन गेम्स में आनंद प्रताप सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

एशियन गेम्स में आनंद प्रताप सिंह ने जीता स्वर्ण पदक,

स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम घर आगमन पर सेहदा टोल प्लाजा स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

आजमगढ़।बूढ़नपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा टहर किशुनदेवपुर निवासी आनंद प्रताप सिंह (शानू)पुत्र अमरजीत सिंह सुपुत्र बशऺबहादुर सिंह ने चीन में आयोजित एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन
करते हुए भाला फेंक कर प्रतियोगिता में 80.57 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम घर आगमन पर सेहदा टोल प्लाजा पर स्वागत एवं अभिनन्दन वंदन किया
यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र व देश के लिए गर्व का विषय है।
उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे आजमगढ़ जिले सहित उत्तर प्रदेश और देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

आनंद प्रताप सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत को प्रथम स्थान दिलाते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, मित्रों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने उनके पैतृक आवास पर जाकर परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।आनंद प्रताप सिंह के साथ इंटर कॉलेज में पढ़ चुके उनके मित्रों ने बताया कि छात्र जीवन से ही उनकी भाला फेंक में विशेष रुचि थी और वे हमेशा लंबी दूरी तक भाला फेंकने के लिए जाने जाते थे। आज उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि आनंद प्रताप सिंह की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइबर ठगी का खुलासा 84 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu Jul 16 , 2026
20 राज्यों के 73 साइबर ठगी मामलों से जुड़ा बैंक खाता, कमीशन पर खाते उपलब्ध कराते थे आरोपी आजमगढ़।साइबर क्राइम देशभर में फैले एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा करते हुए लगभग 84 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement