Uncategorized

रील मेकिंग में अनंत रावल ने जीता प्रथम पुरस्कार

पलवल, (प्रमोद कौशिक) 20 फरवरी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के युवा पर्यटन क्लब द्वारा रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। बैचुलर ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के विद्यार्थी अनंत रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एमबीए के अभिषेक दूसरे और एमबीए के ही अमन तीसरे स्थान पर रहे। बीएचएम के कृष्ण ने चौथा और गौरव ने पाँचवां स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यटन, आतिथ्य एवं डिजिटल रचनात्मकता से संबंधित विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने उपरोक्त विषयों में उम्दा रील बनाई और इन्हें संदेशपूर्ण तैयार किया। सहायक प्रोफेसर डॉ. विकास बालियान ने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए। उन्होंने कहा कि
यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में पर्यटन जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई है। डॉ. विकास बालियान ने कहा कि इससे विद्यार्थियों में डिजिटल कौशल का भी रचनात्मक विकास हुआ है। आयोजन टीम के सदस्य डॉ. हिमांशु मलिक, संदीप मलिक तथा शेफ सतीश दिलावर ने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। डॉ. हिमांशु मलिक ने समापन पर सभी का आभार ज्ञापित किया।
विजेताओं को पुरस्कृत करते शिक्षक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel