प्रेरणा वृद्धाश्रम के प्रेरणा संस्कृति संग्रहालय के लिए पहुंच रही है प्राचीन व ऐतिहासिक वस्तुएं

प्रेरणा वृद्धाश्रम के प्रेरणा संस्कृति संग्रहालय के लिए पहुंच रही है प्राचीन व ऐतिहासिक वस्तुएं।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्रेरणा संस्कृति संग्रहालय के लिए सौंपा पुराना टी.वी., ग्रामोफोन रिकॉर्ड, पुरानी क्रॉकरी इत्यादि सामान।

कुरुक्षेत्र, 15 अक्तूबर : प्रेरणा संस्था के अंतर्गत प्रेरणा वृद्धाश्रम में बन रहे प्रेरणा संस्कृति संग्रहालय में के लिए लगातार प्राचीन व ऐतिहासिक वस्तुएं पहुंच रही हैं। इन वस्तुओं के के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बनता है।
प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि वृद्धाश्रम में रविवार को सरोज सैनी, बेटी करिश्मा और किरण लता डा. ममता सूद के माध्यम से पुरानी वस्तुएं लेकर आई। इन में पुराना शटर वाला टीवी जो आज भी चलता है। इसके साथ ही वह दर्जनों की संख्या में ग्रामोफोन रिकॉर्ड लेकर आई वह भी चलती हालत में है। उससे सभी ने गाने भी सुने‌। इसके साथ प्राचीन रिवाज अनुसार दुल्हन के साथ शादी के समय ले जाने वाले गुड्डा गुड़िया जिसे सास ससुर के रूप में ले जाया था। इन्हें भी 45 वर्ष से संभलकर रखा था। पुराने जमाने का स्टोव से लेकर पुराने जमाने की क्रोकरी, अपने खुद के हाथों से कढ़ाई करके बनाई हुई आलीशान सिनरी भी लेकर आई। सिंगला ने बताया वृद्धाश्रम में पुराना सामान लाने पर प्रेरणा के सभी सदस्यों ने सरोज सैनी, करिश्मा और किरण लता का हृदय से आभार प्रकट किया। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। सामान देने वाली सरोज सैनी ने कहा कि उन्हें इन वस्तुओं को सहेजते हुए कई वर्ष हो गए हैं। अब शायद सारी वस्तुओं को संभालना संभव न हो तो मैंने इन चीजों को प्रेरणा वृद्धाश्रम में बन रहे प्रेरणा संस्कृति संग्रहालय को को सौंपना उचित समझा। मेरी यह यादें आने वाले कई वर्षों तक सुरक्षित रहेंगी। इसी उद्देश्य से कई वृद्धाश्रम भी आई।
सरोज सैनी ने वृद्धाश्रम की व्यवस्था एवं अपनों से दूर बुजुर्गों की सेवा की सराहना की। इस मौके पर ममता सूद, डा. वी.डी. शर्मा, बलविंदर कौर, विजय कुमार अग्रवाल, श्रीवास्तव, मीना कुमारी, शकुंतला देवी, सुमन शर्मा, उषा सच्चर, क्षमा मल्होत्रा, सीता देवी, जोगिंदर सिंह, चंद्रकांत ठक्कर, इंद्रप्रीत सिंह बिंद्रा, कश्मीरी लाल जैन इत्यादि भी मौजूद रहे।
पुराने समान के साथ प्रेरणा के सदस्य व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा के श्री गोविंदानंद आश्रम में मासिक कन्यापूजन,भंडारा आयोजित

Sun Oct 15 , 2023
पिहोवा के श्री गोविंदानंद आश्रम में मासिक कन्यापूजन,भंडारा आयोजित। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। इस बार हाथी होगा मां दुर्गा की सवारी, विशेष बुधादित्य योग में होगी पूजा।आश्रम गरीब जरूरतमंद कन्याओं का रखता है ध्यान। पिहोवा : श्री गोविंदानंद ठाकुरद्वारा आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया की मां […]

You May Like

advertisement