आंगनबाड़ी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसदों से की मुलाकात,

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

नई दिल्ली: आंगनबाड़ी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसदों से की मुलाकात, राघव चड्ढा के समक्ष प्रमुख मुद्दे, रायबरेली से प्रियंका सिंह भी रहीं शामिल
नई दिल्ली में आंगनबाड़ी कर्मचारी जन कल्याण एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को रखते हुए उनसे संसद में इन मुद्दों को उठाने की अपील की।
इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने 17 फरवरी को भी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की थी। उस दौरान भी संगठन की मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर प्रतिनिधिमंडल ने उनसे दोबारा मुलाकात कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष इंदु वर्मा, प्रदेश महामंत्री उषा मौर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष बबिता सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रियंका सिंह शामिल रहीं। इनमें रायबरेली से प्रियंका सिंह भी विशेष रूप से दिल्ली पहुंचीं और क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सांसदों के सामने प्रमुखता से रखा।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसदों को दिए ज्ञापन में मानदेय वृद्धि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, सेवा नियमावली लागू करने, सेवानिवृत्ति से संबंधित स्पष्ट नियमावली बनाने तथा सेवा सुरक्षा प्रदान करने जैसी प्रमुख मांगों को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इन मुद्दों को संसद और संबंधित मंत्रालय तक पहुंचाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में ठोस निर्णय लिया जाए।
सांसदों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं और मांगों को संसद में उठाने का प्रयास किया जाएगा। 📰

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वांचल नारी गौरव सम्मान से किया गया समाज में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित

Wed Mar 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नगर बहजोई स्थित बी एम बी एल जैन वर्ल्ड स्कूल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर, श्री दीप साहित्यिक सेवा संस्थान गोरखपुर के संस्थापक दिनेश गोरखपुरी एवं संरक्षक नन्दमणि लाल त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित भव्य कार्यक्रम के बीच, समाज की सक्रिय महिलाओं को […]

You May Like

Breaking News

advertisement