सीबीगंज खलीलपुर रोड स्थित शिव ज्ञान गली में नाले पर अवैध निर्माण से लोगों में रोष

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र के खलीलपुर रोड स्थित शिव ज्ञान गली में नाले पर कथित रूप से अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले पर अवैध निर्माण कर मकान के लिंटर को सहारा दिया गया है तथा गली और नाले को संकरा करके एक अवैध प्रवेश द्वार बना दिया गया है, जिसका उपयोग शिव ज्ञान विद्यालय के प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस अवैध निर्माण का उन्होंने कई बार विरोध किया है। स्थानीय सभासद द्वारा भी नगर निगम प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है। लोगों के अनुसार, नगर निगम ने पहले इस अवैध प्रवेश द्वार को ध्वस्त किया था और दोबारा निर्माण न करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद पुनः निर्माण कर लिया गया।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस अवैध निर्माण के कारण गली संकरी हो गई है, जिससे चारपहिया वाहन और आवश्यक सेवाओं के वाहन गली में प्रवेश नहीं कर पाते। इससे क्षेत्रवासियों को दैनिक आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गली के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण को तत्काल हटाकर गली और नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। इस मामले को लेकर क्षेत्रीय जनता में नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री बांके बिहारी मंदिर में 56 भोग के साथ भजन संध्या संपन्न। मेरे गुरु कृपा करना मैं तेरे भरोसे हूं

Mon Jul 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में पूज्य गुरुदेव श्री वेदांतानंद महाराज जी के परम कृपा पात्र शिष्य श्री ब्रह्मचारी वृंदावन से पधारे श्री भोलानंद जी महाराजद्वारा सुंदर भजनों का आयोजन किया गया, भजन “तेरे बगैर सांवरिया जिया न जाए तुम आके वहां […]

You May Like

Breaking News

advertisement