हरियाणा:रैडक्रास शाखा चंड़ीगढ़ के संयुक्त सचिव अनिल जोशी ने किया जिला रैडक्रास का औचक निरीक्षण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र 30 जून :- भारतीय रैडक्रास समिति हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के संयुक्त सचिव अनिल जोशी ने रैडक्रॉस भवन कुरुक्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि रैडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही किसी भी गतिविधि में बाधा नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रैडक्रॉस द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया। इसके लिए रैडक्रास के सभी अधिकारी, कर्मचारी, स्वयं सेवक सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं बधाई की पात्र है। इसके बार संयुक्त सचिव ने फिजियोथेरेपी केंद्र व पुनर्वास केंद्र में मरीजों की दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली है। इस मौके पर उन्होंने रैडक्रास सचिव रणदीप सिंह को बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर रैडक्रास के सहायक सचिव रमेश चौधरी, लिपिक ओमप्रकाश सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा :अंबेडकर की सोच सामाजिक समरसता का उदाहरण है राष्ट्रपति कोविंद व राज्यपाल आर्य : कटारिया

Wed Jun 30 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- भाजपा अनुसूचित जाति मामलों के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सूरजभान कटारिया ने कहा है कि मौजूदा समय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के दूरगामी स्वप्न सोच सामाजिक समरसता की […]

You May Like

advertisement