
अनिल सिंह सिसोदिया बने रामपुर के नए एसपी, गृह जनपद में खुशी की लहर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता हुए गदगद
मऊ। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के भदीड़ गांव निवासी IPS अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया को रामपुर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए जाने की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गांववासियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
क्षेत्र के लिए गौरव का पल
स्थानीय लोगों का कहना है कि अनिल सिंह सिसोदिया की इस सफलता से न केवल सिसोदिया परिवार बल्कि पूरे भदीड़ गांव और आसपास के क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि अपनी मेहनत ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा के बल पर अनिल कुमार सिंह जी इस मुकाम पर पहुंचे है इससे राजपूत समाज में बड़ा ही खुशी का माहौल बना हुआ है वहीं विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष एवं पत्रकार यशपाल सिंह ने कहा है कि एसपी अनिल कुमार सिंह बड़े ही सरल और मिलनसार स्वभाव के हैं इनसे 10 वर्ष का छोटा बच्चा भी आसानी से मिल सकता है और अपने समस्या को अवगत करा सकता है ईश्वर इनको हमेशा इसी तरह आगे बढ़ाते रहें गुर्जरपार निवासी आत्मानंद सिंह ने कहा कि क्षत्रिय कुल में जन्म लेने वाले अनिल सिंह सिसोदिया आज पुलिस अधीक्षक रामपुर बनाए जाने पर उनको तहे दिल से हृदय की गहराई से ढेर सारी शुभकामना दिये राघवेंद्र सिंह उर्फ विक्की सिंह , पवन सिंह ,आजाद सिंह रघुवंशी भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद प्रजापति विश्व हिंदू महासंघ के नगर अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल,किराना व्यवसाई पप्पू सेठ आदि लोगों ने हृदय की गहराई से ढेर सारा आशीर्वाद और शुभकामना दिया और कहा कि अनिल सिंह ने अपनी मेहनत, लगन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
युवाओं के लिए प्रेरणा
ग्रामीणों ने कहा कि अनिल सिंह की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से यह साबित किया है कि कठिन मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
लोगों ने उनके सफल कार्यकाल, उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने की कामना की।


