सिविल डिफेंस के वार्डन नगर की आन्तरिक सुरक्षा की रीढ़ की हड्डी हैं – अन्जय अग्रवाल

सिविल डिफेंस के टट नगर की आन्तरिक सुरक्षा की रीढ़ की हड्डी हैं – अन्जय अग्रवाल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिविल डिफेंस अलखनाथ प्रखण्ड की समन्वय बैठक सनातन धर्म विद्यालय साहूकारा में आयोजित की गई। इस प्रकार की बैठक एक बर्ष बाद आयोजित की गई। इन बैठकों के आयोजन के उद्देश्य बहुत सारगर्भित होते हैं। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित कर इसमें बहुत महत्वपूर्ण सुझावों पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। देश में चल रहे इमरजेंसी काल को दृष्टिगत रखते हुए नागरिक सुरक्षा कोर के सैक्टर वार्डनों के भर्ती के लक्ष्य को बढ़ाकर दुगुना कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होते ही सिविल डिफेंस की कार्य क्षमता व शक्ति कई गुना अधिक हो जायेगी। सिविल डिफेंस के वार्डनों का जाल जो कि सम्पूर्ण नगर के चप्पे-चप्पे में विद्यमान है उसमें की गुना मजबूती आ जायेगी। शान्ति काल हो अथवा युद्ध काल वार्डनों के महत्व अवर्णनीय हैं। सिविल डिफेंस के वालेन्टियर निष्काम वार्डन सेवा है। बैठक में खुले मंच से सभी सैक्टर वार्डनों, पोस्ट वार्डनों आई.सी.ओ. स्टाफ ऑफिसर से सुझाव आमंत्रित किए गए साथ ही उनके सारे संशय के समाधान व प्रश्नों के प्रतिउत्तर भी कार्यालय व डिप्टी चीफ वार्डन श्री रंजीत बशिष्ठ जी के माध्यम से किया गया, तथा वार्डन भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करने के निर्देश डिप्टी चीफ वार्डन महोदय द्वारा दिए गए। बैठक का संचालन डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध रूप से संचालित टैक्सी एवं बसों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कुल अवैध टैक्सी व डग्गामार बसों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

Wed May 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा 07 दिवसीय (एक सप्ताह ) के लिये जनपद में अवैध रूप से संचालित टैक्सी और बस स्टैंड, ईको, डग्गामार बसों के विरूद्ध कठौर कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारु करने, अवैध […]

You May Like

advertisement