ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेत्र जांच शिविर का रिबन काटकर अंकित मलिक ने किया उद्घाटन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

फरीदाबाद,28 फरवरी :
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि जनहित में नैब आंखों का अस्पताल:नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड का उपकरण द्वारा एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच/चश्मा वितरण और मोतियाबिंद शिविर स्थल 1909 सैक्टर 64 बल्लबगढ़,रियल एस्टेट एंड ग्रुप एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर शनिवार आयोजित किया गया।
इस अवसर पर शिविर कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन टीम ने बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक को पगड़ी पहनाई और नीले/लाल रंग का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की।
उसके पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक ने लाल रंग का रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अंकित मलिक ने कहा कि जरूरतमंदों के हित में विभिन्न स्तर की गतिविधियां रक्तदान शिविर/कृत्रिम अंग/स्वास्थ्य जांच शिविर भविष्य में होते रहेंगे
नैब आंखों का अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ अखिलेश और अस्पताल प्रबंधक दिवाकर मलिक की देखरेख में नेत्र जांच/चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद मरीजों की जांच की गई। इस शिविर में 90 लोग लाभान्वित हुए जिसमें पांच लोग मोतियाबिंद के चिह्नित किए गए।
इस अवसर पर फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओल एवं कर्मवीर नरवाल.राजू मलिक, विनोद भाटी, निर्मल यादव,रामनिवास के अलावा अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
इसके अलावा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सलाहकार बिजेंद्र फौजदार,नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ. महेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गौतम,संगठन सचिव वंदना,जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,शमीम अहमद,पंकज अरोड़ा, महेश गोडवाल,मधु बाला,सुमित गोयल, भावना पाठक, बबलू सैनी पत्रकार बंधु आदि शामिल थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा की गई घोषणाएं पत्रकार हितैषी : डॉ. इंदु बंसल

Sun Mar 1 , 2026
हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगे पूरी करे हरियाणा सरकार। चंडीगढ़, (प्रमोद कौशिक) 28 फरवरी : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने राजस्थान प्रदेश ने राज्य बजट 2026-27 में श्रमजीवी पत्रकारों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।संघ की संस्थापक […]

You May Like

advertisement