विभिन्न खेल और शैक्षिक प्रतियोगिताओं ऐननडेल पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने जमायी धाक

सागर मलिक

देहरादून : ऐननडेल पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने विभिन्न खेल और शैक्षिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल एवं राज्य का नाम रोशन किया है।

स्कूल की बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं।

स्कूल के प्रधानाचार्य जी۔ एस۔ आनंद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 4 की छात्रा अनन्या कुमारी ने जम्मू में आयोजित तायक्वांडो प्रतियोगिता, कक्षा 7 की अपर्णा चौधरी ने खो-खो एवं स्कूल के अन्य कई विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रंशसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

संस्था प्रमुख ने आश्वासन देते हुए कहा कि छात्रों को हमेशा हर क्षेत्र में बढ़ावा दिया जाएगा साथ ही स्कूल व राज्य का नाम रोशन करने के लिए संस्था सतत् कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर विद्यार्थियों व कर्मचारी-वृंद को मिष्ठान वितरित भी किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राहुल गांधी को खुद प्रशिक्षण की जरूरत: मोहनलाल बडौली

Thu Jan 22 , 2026
कुरूक्षेत्र में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 21 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की कार्यशाला में पहुंचे राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि […]

You May Like

advertisement