राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा की गई घोषणाएं पत्रकार हितैषी : डॉ. इंदु बंसल

हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगे पूरी करे हरियाणा सरकार।

चंडीगढ़, (प्रमोद कौशिक) 28 फरवरी : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने राजस्थान प्रदेश ने राज्य बजट 2026-27 में श्रमजीवी पत्रकारों के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल के माध्यम से पत्रकारों को आवास उपलब्ध कराने की घोषणा तथा वरिष्ठ पत्रकार सम्मान पेंशन को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह करना श्रमजीवी पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक एवं स्वागतयोग्य निर्णय है। यह राजस्थान के हजारों श्रमजीवी पत्रकारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा काफी लंबे समय से हरियाणा सरकार से श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगे पूरी करने की मांग कर रहा है जिस पर अभी तक हरियाणा सरकार ने कोई सकारात्मक संवेदनशीलता नहीं दिखाई है, जिससे हरियाणा के संपूर्ण श्रमजीवी पत्रकार समाज में हरियाणा सरकार के प्रति भारी रोष है।
डॉ. बंसल ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द श्रमजीवी पत्रकारों की लंबित मांगे पूरी हों।
डॉ. बंसल ने विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार एवं जयपुर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने प्रमुखता से श्रमजीवी पत्रकारों के सभी मुद्दों को राजस्थान विधानसभा में पुरजोर तरीके से रखा था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संघ को सही मायने में समझने के लिए उसके कार्य और पद्धति को भीतर से जानना जरूरी है : सरसंघचालक

Sun Mar 1 , 2026
समाज, संस्कृति, संस्कार, नैतिकता और श्रेष्ठ आचरण को संघ का मूल आधार बतायानैतिक मूल्य, आचरण और पुरुषार्थ के समन्वय पर दिया जोर।स्वस्थ समाज निर्माण के लिए समाज प्रतिबद्धता आवश्यक बताई।सरसंघचालक ने घरों में मंगल संवाद की परंपरा विकसित करने की बात कही।मन से मन के संवाद को संस्कार निर्माण का […]

You May Like

advertisement