लाल द्वारा मंदिर कुरुक्षेत्र में वार्षिक महोत्सव आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,23 मई : वशिष्ठ कालोनी स्थित श्री लालद्वारा मंदिर में वार्षिक महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री लालद्वारा सेवक मंडल के सदस्यों ने बाबा लाल दयाल जी का पूजन करके ध्यानपुर धाम (पंजाब)के गद्दीनशीं महंत राम सुन्दर दास महाराज से आशीर्वाद लिया। सुबह प्रधान केवल कृष्ण पाठक व सभी सदस्यों ने ध्वजारोहण किया तत्पशात हवन में नीरज बाला-चेतन शर्मा मुख्य यजमान रहे। सभी श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दी।इसके बाद भक्ति प्रवचनों में महंत राम सुन्दर दास महाराज ने बाबा लाल दयाल जी की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा लाल दयाल जी एक अवतारी महापुरुष थे, जिनकी गणना धैर्यशाली कर्मयोगियों में की जाती है। बाबा जी में भगवान द्वारा प्रदत आलौकिक शक्तियां थी जो उन्होंने घोर तपस्या करके प्राप्त की थी। बाबा लाल दयाल जी का जन्म फिरोजशाह तुगलक के समय में हुआ था। उन्होंने 10 वर्ष की आयु में ही घर को त्याग दिया। इसके उपरांत उन्होंने भारत के कई नगरों का भ्रमण करके अदभुत ज्ञान प्राप्त किया और जन कल्याण के कार्य किए। इसके बाद वे पंजाब के गुरदासपुर के पास कलानौर में आकर रहने लगे और 12 किलोमीटर की दूरी पर अपना सिद्ध स्थान बनायाए जिसे ध्यानपुर धाम के नाम से जाना जाता है।सत्संग के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया।साथ ही सतगुरु लाल दयाल जी के मधुर सुनाए जिनमें सचिव वेद प्रकाश आनंद द्वारा सुनाए गए भजन मेरे सतगुरु होए दयाल, मेहरां हो गईयां…पर श्रद्धालु झूम उठे। सत्संग के पश्चात श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पुजारी दीपक मिश्र प्रधान केवल कृष्ण पाठक, उप प्रधान अशोक भारद्वाज, महासचिव रमेश पाठक, सचिव वेद प्रकाश आनंद, कैशियर जगदीश भास्कर, जगदीश अरोड़ा, गुलशन बांबा, कुलदीप भास्कर, यशपाल दत्ता, ओम प्रकाश लालका, सतीश गुलाटी,राकेश शर्मा,श्याम जुनेजा और आर के गुलाटी आदि शामिल रहे।
महंत राम सुन्दर दास महाराज से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: गैगेस्टर एक्ट मे एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Mon May 23 , 2022
थाना- अहरौलागैगेस्टर एक्ट मे एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तारदिनांक- 23.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक अहरौला गजानन्द चौबे मय हमराह द्वारा अभियुक्त 1. मो0 शाकिब पुत्र गुफरान सा0 कस्बा माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ जो गैंग लीडर है इसके सदस्य 1. मो0 मेहराब उर्फ सानू पुत्र नियाज सा0 कस्बा माहुल थाना अहरौला जनपद […]

You May Like

advertisement