श्री सनातन धर्म मन्दिर चंडीगढ़ में वार्षिक उत्सव आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़ : श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 48 सी चंडीगढ़ में दसवां वार्षिक उत्सव खूब धूमधाम से मनाया गया, मुख्य संरक्षक श्री अजय कौशिक वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि 19, 20, 21 अप्रैल को यह वार्षिक उत्सव मनाया गया, 19 तारीख को मां ज्वाला की 108 ज्योतियों से
चंद्रशेखर शर्मा एवं परिवार द्वारा दिव्या आरती की गई, एवं 20 अप्रैल को मेडिकल डेंटल कैंप, डॉ. कविता द्वारा लगाया गया,तथा 21 अप्रैल को भाव रसिका सीमा एवं संदीप चुग के मुखारविंद से भजन संध्या सांय काल 5 बजे से 9:00 बजे तक तत्पश्चात विशाल भंडारा मंदिर सभा की तरफ से रखा गया, इसमें मुख्य अतिथि मोहाली के भाजपा अध्यक्ष संजीव वशिष्ट, संजीव जोशी ने अपना अमूल्य समय निकालकर यहां आकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया, तथा चंडीगढ़ हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा, एल एन सिंगला, विनय कपूर, धर्मपाल शर्मा,आदि ने भी आकर इस उत्सव की शोभा बढ़ाई, इस शुभ अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के मुख्य संरक्षक अजय कौशिक वरिष्ठ अधिवक्ता, देवेंद्र पाल सिंह ठाकुर जी, विजय कुमार जिंदल, श्याम लाल टंडन, अतुल कौशिक,चंद्रशेखर शर्मा, आरके गुप्ता, एवं महिला मंडल संकीर्तन मंडली, श्रीमती इंदू जिंदल, श्रीमती शीला जिंदल, श्रीमती कमल शर्मा, श्रीमती निर्मल, श्रीमती शिवानी मिश्रा, समस्त मंदिर सभा के सानिध्य में यह कार्यक्रम संपन्न किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यदुवंशी शिक्षा निकेतन हांसी में मनाया गया धरती दिवस

Wed Apr 23 , 2025
यदुवंशी शिक्षा निकेतन हांसी में मनाया गया धरती दिवस। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हांसी 22 अप्रैल : धरती दिवस के उपलक्ष में यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल हांसी में ए डी ए नीलम राय हांसी के जुड़वा बच्चों गुनीत राय व गुहान राय के साथ-साथ लिटिल चैंप रिहान राय ने भी […]

You May Like

advertisement