पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया थाना सीबीगंज का वार्षिक निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा थाना सीबीगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया । तथा इसके उपरांत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के मालखाना, पुलिस कर्मियों के भोजन के लिए बने मैस, साफ-सफाई व्यवस्था तथा रिकॉर्ड रूम में रखी अभिलेख सामग्री का गहनता से निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही अपराध रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने लंबित विवेचनाओं और उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल जीवन मिशन के अंतर्गत अर्पण दिवस विधायक अशोक कुमार कोरी की अध्यक्षता में

Fri Mar 13 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत जल जीवन मिशन के अंतर्गत अर्पण दिवस विधायक अशोक कुमार कोरी की अध्यक्षता में किया गया जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस का आयोजन सलोन विधानसभा के विधायक अशोक कुमार कोरी की अध्यक्षता में ख्वाजापुर ग्रामसभा में किया गया। सलोन विधायक ने ग्राम […]

You May Like

Breaking News

advertisement