अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना मेहनगर का वार्षिक निरीक्षण

आज दिनांक 12.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह द्वारा थाना मेहनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

➡️निरीक्षण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गई तथा गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर स्थित साईबर हेल्प डेस्क, महिला मिशन शक्ति कक्ष, भोजनालय, थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, बैरक, जनसुनवाई कक्ष, CCTNS प्रणाली, CCTV व्यवस्था तथा अभिलेख एवं विभिन्न रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने तथा सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाए जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के अवलोकन के दौरान प्रविष्टियाँ अद्यावधिक न पाए जाने पर उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️मेस में भोजन बनाने वाले अनुचर को स्वयं साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन समय से भोजन तैयार करने के निर्देश दिए गए।
➡️थाना परिसर में खड़े वाहनों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने तथा अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
➡️अंत में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ गोष्ठी की गई, उनसे आपराधिक सूचनाओं के समय से आदान-प्रदान की अपेक्षा की गई तथा उन्हें टार्च प्रदान कर सम्मानित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भव्य भंडारे के साथ श्रीराम महायज्ञ व रामकथा का समापन

Fri Feb 13 , 2026
बिलरियागंज। कम्पोजिट विद्यालय भैंसहा परिसर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं रामकथा का समापन बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य भंडारे के साथ समाप्त हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना […]

You May Like

advertisement