गुरुकुल कुरुक्षेत्र के नाम एक और उपलब्धिहैदराबाद में मिला ‘स्कूल एक्सीलेंस अवाॅर्ड 2025-26’

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक, अमित 15 दिसम्बर : देश की भावी पीढ़ी को संस्कारवान् और बहुमुखी प्रतिभा से सम्पन्न करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे आचार्य देवव्रत की कर्मस्थली गुरुकुल कुरुक्षेत्र को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। हैदराबाद में गुरुकुल कुरुक्षेत्र को ‘स्कूल एक्सीलेंस अवाॅर्ड 2025-26’ से नवाजा गया है जिसे लेकर पूरे गुरुकुल में उत्साह का वातावरण है।
निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना के साथ सुगम वातावरण उपलब्ध कराना, प्रेरणादायक नेतृत्व एवं केरियर मार्गदर्शन जैसे मानकों पर खरा उतरने के लिए गुरुकुल को यह सम्मान मिला है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में आयोजित 11 से 13 दिसम्बर 2025 तक ‘एजुकेशन एंड ट्रेनिंग रिसोर्सिज एंड टेक एक्सपो’ के छठे संस्करण में ब्रेनफीड द्वारा ‘मोस्ट इंस्पायरिंग स्कूल आफ इंडिया’ तथा ‘मोस्ट इनोवेटिव स्कूल आफ इंडिया’ जैसी कैटेगरी में देशभर के सैकड़ों स्कूलों को शामिल किया गया।
इस भव्य समारोह में गुरुकुल कुरुक्षेत्र को ‘बेस्ट एकेडमिक एक्सीलेंस स्कूल’, ‘एक्सीलेंस इन इंस्पिरेशनल लीडरशिप’ और ‘एक्सीलेंस इन करियर एंड काॅलेज गाइडेंस’ कैटेगरी में चीफ एडीटर ब्रह्मम् केवी द्वारा यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बहरहाल, छात्रों को उज्ज्वल भविष्य हेतु तैयार करने के लिए देशभर में विख्यात गुरुकुल कुरुक्षेत्र के नाम इस पुरस्कार के साथ एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है जो समस्त गुरुकुल परिवार के लिए गर्व का विषय है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कौशल विकास में बढ़ा एसवीएसयू का दायित्व

Tue Dec 16 , 2025
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने एसवीएसयू को स्किल इकोसिस्टम को और अधिक मज़बूत बनाने का जिम्मा सौंपा। पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 15 दिसंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विशवविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय कौशल विकास एवं […]

You May Like

advertisement