भोली-भाली जनता के खिलाफ भाजपा सरकार का एक और षड्यंत्र,गरीबों की जेब खाली और भाजपा के चहेतों व पूंजीपतियों को मालामाल करने वाला केंद्रीय बजट 202 : पवन गर्ग।

भोली-भाली जनता के खिलाफ भाजपा सरकार का एक और षड्यंत्र,गरीबों की जेब खाली और भाजपा के चहेतों व पूंजीपतियों को मालामाल करने वाला केंद्रीय बजट 202 : पवन गर्ग।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

भाजपा सरकार द्वारा उन्नति के नाम पर कई सरकारी कार्यालय रेलवे और एयरपोर्ट को बेचने का फैसला किया जा रहा है: पवन गर्ग।

कुरुक्षेत्र :- समन्वयक व पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुरुक्षेत्र के पवन गर्ग ने भाजपा सरकार की छोटी सोच और केंद्रीय बजट 2021 की आलोचना करते हुए कहा कि आज के इस बजट में देश को विकासशील बनाना और आम जनता को सभी सुविधाएं मुहैया करवाने की बजाय सरकारी संपत्तियों को बेचने पर जोर दिया गया है। देश के इतिहास में आज तक का यह सबसे खराब बजट कहा जा सकता है। इस बजट में आम व्यक्तियों की जेबें खाली रहेंगी और भाजपा के चहेतों और पूंजीपतियों की जेबें भरी रहेंगी। इस बजट से सरकार का दिवालियापन साफ नजर आ रहा है। देश को आर्थिक रूप से बर्बाद करने के बाद भाजपा अब निजी कंपनियों का गुलाम बनाना चाह रही है।
जब भारत देश आजाद हुआ तब भारत में सभी मुख्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी । कांग्रेस के कार्यकाल और उनके नेताओं के अथक परिश्रम की बदौलत भारत देश कुछ ही सालों में उन्नति के शिखर पर पहुंच गया था ।कांग्रेस ने इस देश में बड़ी से बड़ी सरकारी कंपनियों एवं संस्थानों का निर्माण करके न केवल भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई थी, बल्कि हर स्तर पर भारत को आत्मनिर्भर बनाकर आम जनता को खुशहाल बनाया था।
लेकिन आज के इस केंद्रीय बजट से यह साबित हो गया कि भाजपा सरकार एक तानाशाही सरकार है और अपनी कुनीतियों को नीतियांँ बनाकर भोली-भाली जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। केन्द्र सरकार दिन-प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में वृद्धि कर रही है। सब्सिडी के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है । आज एक बार फिर से बजट में पेट्रोल, डीजल पर 2.5 व 4 प्रतिशत सेस बढ़ाने से महंगाई की आग में झुलस रहा गरीब व आम आदमी पर और मार पढ़ेगी। कई सरकारी कंपनियों, विभिन्न एयरेपोर्टों को बेचने का प्रस्ताव है तथा रेलवे को भी बेचने के लिए सरकार तैयार नजर आ रही है।
गर्ग ने सभी देशवासियों से अपील की कि इस मुश्किल समय में जनता को जागरूक व एकजुट होकर होकर ऐसी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-अधीनस्त सेवा चयन आयोग करेगा कांस्टेबल की भर्ती ओर पदौन्नति परीक्षा,

Mon Feb 1 , 2021
उत्तराखंड:-अधीनस्त सेवा चयन आयोग करेगा कांस्टेबल की भर्ती ओर पदौन्नति परीक्षा,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पुलिस की भर्ती और हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति परीक्षा अधीनस्थ चयन आयोग के जरिये ही की जाएगी। इसके लिए कैबिनेट ने उत्तराखंड पुलिस आरक्षी (नागरिक पुलिस, अभिसूचना एवं सशस्त्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement