अम्बेडकर नगर:शादी का दबाव बनाने पर की गई थी अंतिमा की हत्या

शादी का दबाव बनाने पर की गई थी अंतिमा की हत्या

महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी अंतिमा सिंह की हत्या प्रेम प्रसंग में शादी का दबाव बनाने पर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से युवती का मोबाइल भी बरामद किया गया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है।बीती 26 फरवरी की सुबह महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव में अंतिमा सिंह (18) की हत्या कर गन्ने के खेत में शव फेंक दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंतिमा की उसके ही दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर महरुआ निवासी शुभम उपाध्याय व लोकनाथपुर टिउवा निवासी कुलदीप के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। एएसपी संजय कुमार राय ने भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया था।इस बीच सीओ भीटी रुक्मिणी वर्मा के निर्देश पर महरुआ पुलिस टीम ने बीती रात हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा। पुलिस टीम ने महरुआ निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से युवती का मोबाइल बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी शुभम का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुभम के अनुसार युवती उस पर विवाह करने का दबाव डाल रही थी। इसी से परेशान होकर उसने हत्या कर दी। महरुआ एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसने हत्या का जुर्म भी कुबूल किया है। दूसरे आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:तीसरे दिन मिला नहर में डूबे किशोर का शव

Sat Mar 5 , 2022
तीसरे दिन मिला नहर में डूबे किशोर का शव कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के हारीपुर गांव के पास बच्चों के साथ नहाते समय डूबे किशोर का शव तीसरे दिन घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नहर में बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अहिरौली पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement