प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को 50 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : 50 हजार रुपये रिश्वत लेते प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगा था कमीशन
ठेकेदार राजकुमार ने एंटी करप्शन टीम को बताया कि रिश्वत नहीं मिलने पर वह काम की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत कर भुगतान रुकवाने की धमकी भी देती थी। स्कूल में निर्माण कार्यों के दौरान भी उनसे रुपये लिए गए थे। परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन से शिकायत की।
कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट एंटी करप्शन की ट्रैप टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल ने बताया कि ठेकेदार की शिकायत पर टीम ने प्रधानाध्यापिका सरिता वर्मा को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। सरिता वर्मा ने बुधवार को ठेकेदार राजकुमार को 50 हजार रुपये लेकर विद्यालय बुलाया था। ठेकेदार ने दोपहर 12:15 बजे प्रधानाध्यापिका को रिश्वत के 50 हजार रुपये दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पति के खाते में ऑनलाइन लिए थे एक लाख रुपये
ठेकेदार राजकुमार ने बताया कि स्कूल में निर्माण संबंधी काम का कुल बजट नौ लाख रुपये था। इसमें से ठेकेदार को चार लाख रुपये का भुगतान किया गया था। एक लाख रुपये कमीशन के तौर पर प्रधानाध्यापिका के पति उमेश कुमार सिंह ने अपने खाते में ऑनलाइन ले लिए।
बाकी रुपयों के भुगतान के लिए वह एक लाख रुपये और मांग रही थी। इसकी शिकायत उसने बीईओ समेत विभागीय अधिकारियों और संबंधित अभियंता से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रधानाध्यापिका और ठेकेदार के बीच रुपयों के लेन-देन की बात व्हाट्सएप पर की जा रही थी।
बीएसए संजय सिंह ने कहा कि म्यूडी खुर्द प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए जाने का प्रकरण संज्ञान में आया है। प्रधानाध्यापिका के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष की आंख में गोली मारकर हत्या वाले तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Sat Sep 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सेटेलाइट बस स्टैंड के पास बुधवार देर रात हुए हत्याकांड ने पूरे शहर को दहला दिया। हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की आंख में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी […]

You May Like

Breaking News

advertisement