उत्तराखंड:-सोशल मीडिया पर किसान विरोधी पोस्ट ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, दो गुटों में जमकर चली तलवारें, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज हुआ,

उत्तराखंड:-सोशल मीडिया पर किसान विरोधी पोस्ट ने लिया खूनी संघर्ष का रूप,
दो गुटों में जमकर चली तलवारें, 4 लोग गंभीर रूप से घायल,
मुकदमा दर्ज हुआ,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

उधम सिंह नगर में सोशल मीडिया पर एक किसान विरोधी पोस्ट ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।दो गुटों में सोशल मीडिया पर हुई बहस खूनी संघर्ष  में बदल गयी। विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं एक युवक का उपचार हल्द्वानी के अस्पताल में चल रहा है जहां वह आईसीयू में भर्ती है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 4 नामजद समेत आधा दर्जन अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दे कि ग्राम पिपलिया निवासी चेतन शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर किया था। पोस्ट शेयर करने के बाद विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अभद्र भाषा का प्रयोग सोशल मीडिया पर किया जाने लगा। जिससे आक्रोशित बढ़पुरा और हाथी कुंडा के दो दर्जन सेेेे अधिक लोग गांव पिपलिया पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जिसमें दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युुवक सौजन्य का उपचार हल्द्वानी में किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख दबंग युवक मौके से फरार हो गए। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है जिसके चलते पुलिस ने एक पक्ष की ओर से चार नामजद और आधा दर्जन अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
: दीपशिखा अग्रवाल …………….. सीओ बाजपुर
सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर यह विवाद हुआ था जिसमें पुलिस ने हरप्रीत सिंह, रवि, शीतल ओर मन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
: नेत्रप्रकाश शर्मा ………………. पीड़ित

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-विजयपाल राणा वायु सेना की प्रशानिक विग के प्रमुख बनें एयर मार्शल,

Sat Feb 6 , 2021
उत्तराखंड:-विजयपाल राणा वायु सेना की प्रशानिक विग के प्रमुख बनें एयर मार्शल,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक उत्तराखंड के टिहरी जिले के धारमंडल पट्टी के नेल्डा गांव निवासी एयर मार्शल विजयपाल सिंह राणा एयर ऑफिसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन बने हैं। वह वायु सेना प्रमुख के मुख्य सलाहकार भी हैं।मूल रूप से नेल्डा गांव […]

You May Like

advertisement