तिर्वा कन्नौज: प्रश्न पत्र देकर लौट रही छात्राओं को एंटी रोमियो टीम ने दी जानकारी किया जागरूक

प्रश्न पत्र देकर लौट रही छात्राओं को एंटी रोमियो टीम ने दी जानकारी किया जागरूक

अवनीश कुमार तिवारी

इंदरगढ़ क्षेत्र मे महिला सुरक्षा सशक्तिकरण हेतु एंटी रोमियो टीम ने जन जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया। छात्राओं को कानूनी पाठ पढ़ा कर जानकारी दी।

कस्बा इंदरगढ़ के महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के पास एंटी रोमियो पुलिस ने प्रश्न पत्र देकर लौट रही छात्राओं को जागरूक किया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एक एंटी रोमियो अभियान के क्रम में पुलिस ने किशोरियों, छात्राओं को जागरूक किया। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर 1090 , चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 , यूपी 112 , महिला हेल्पलाइन 181 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इत्यादि के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया।

कन्नौज पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष रूद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व मे एंटी रोमियो पुलिस ने प्रश्न पत्र देकर लौट रही छात्राओं को कानूनी सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। वर्तमान समय में चल रहे संक्रमण से बचाव के बारे मे अवगत कराया। मास्क का प्रयोग करें सामाजिक दूरी बनाए रखें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड में अनाथ बच्चों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 5% आरक्षण,

Wed Apr 6 , 2022
देहरादून: राज्य सरकार ने कोरोना के दौर में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण का आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद नौकरियों में आरक्षण देने को लेकर भारी असमंजस था। अब शासन ने एक शासनादेश जारी कर इससे जुड़ीं सभी कठिनाइयों को दूर कर […]

You May Like

advertisement