जयराम पब्लिक स्कूल की अनु देवी ने हॉकी में किया शानदार प्रदर्शन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

जयराम पब्लिक स्कूल की छात्रा अनु देवी ने खेलो हरियाणा के हॉकी मैच में स्वर्ण पदक हासिल किया।
छात्रा अनु देवी का जयराम पब्लिक स्कूल में हुआ स्वागत।

कुरुक्षेत्र, 2 सितम्बर :- देश भर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के संरक्षण में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा की कक्षा 11 वीं की छात्रा अनु देवी ने खेलो हरियाणा के अंतर्गत हॉकी मैच में स्वर्ण पदक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। अनु देवी की सफलता पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने शुभकामना एवं शुभ आशीर्वाद प्रेषित किया है। संस्थान के निदेशक एस.एन.गुप्ता ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित पहली खेलो हरियाणा प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिनमें 27 से 29 अगस्त तक शाहबाद में हुई हॉकी मैच प्रतियोगिता में जयराम पब्लिक स्कूल से अनु देवी ने भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन हुए अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलवाया। संस्था के प्रबंध कमेटी सदस्य श्रवण गुप्ता ने भी अनु की इस जीत को संस्थान की सराहनीय उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि श्री जयराम शिक्षा संस्थान की छात्राएं ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज के सपनों को पूरा करते हुए पढ़ाई के साथ साथ खेलों एवं अन्य गतिविधियां में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आज के समय में लड़कियों का हर क्षेत्र में आगे आना सुदृढ़ समाज एवं देश के लिए अति आवश्यक है। इस अवसर पर जयराम शिक्षण संस्थान द्वारा अनु देवी को सम्मानित किया गया एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। स्कूल की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने भी अनु देवी एवं उसके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल शिक्षक बबीता शर्मा एवं परमजीत भी उपस्थित थी।
हॉकी मैच में स्वर्ण पदक हासिल करने उपरांत स्कूल प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों एवं प्रिंसीपल के साथ अनु देवी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में नवनियुक्त प्राचार्य डा. सुदेश रावल ने पद ग्रहण किया और कार्यभार संभाला

Thu Sep 2 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877छाया – वीना गर्ग। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डा. सुदेश रावल ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कुरुक्षेत्र, 2 सितम्बर :- जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के आशीर्वाद से सेठ नवरंग राय […]

You May Like

advertisement