![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220226-WA0077-1024x461.jpg)
देवरिया बाजार (अंबेडकरनगर) विधान सभा क्षेत्र आलापुर अंतर्गत समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई बैठक में आगामी 28 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की तैयारी के बावत विस्तार पूर्वक चर्चा की गई| बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के आलापुर के प्रत्याशी व पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त मौजूद रहे| पूर्व सांसद व आलापुर के प्रत्याशी त्रिभुवनदत्त ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से सहयोग व समर्थन कर आगामी तीन मार्च को साइकिल के सामने वाली बटन दबा करके भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की| पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एव प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन 28 फरवरी को समय 12:00 बजे दोपहर रामलीला मैदान हसवर अंबेडकरनगर में हो रहा हैं इस लिए आप लोगों से आह्वान करता हू कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर चुनावी जनसभा को सफल बनाएं बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव ने किया|इस दौरान जिलाध्यक्ष रामसकल यादव,सपा प्रदेश सचिव योगेंद्रनाथ त्रिपाठी,पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव,ब्लॉक प्रमुख विकास यादव,सदस्य जिला पंचायतगगण अजीत कुमार यादव,अश्वनी यादव,संतोष यादव,अविनाश चौधरी,शमशाद फारूकी,विद्या सिंहभारती,विनोदप्रजापति,जितेंद्र निषाद,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदुम्मन यादव, लालमणि गोंड़, बिट्टू यादव, अमरजीत यादव,विनोद निषाद, रामू निषाद, आसिफ सिद्दीकी, विश्वनाथ यादव, संजय गौतम, माया गौतम, मनोज कुमार यादव,जितेन्द्र सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे|