आरटीओ चालान के भुगतान के लिए वेबसाइट का उपयोग किए जाने की अपील 

महासमुंद 07 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य में हाल ही में नकली आरटीओ ई-चालान से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।आम नागरिकों को ट्रैफिक नियम तोड़ने का डर दिखाकर मोबाइल पर संदिग्ध मैसेज भेज रहे हैं, जिनमें लिंक या apk फाइल दी जाती है। इन लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की निजी जानकारी व बैंक खाते से पैसे चुराए जा रहे हैं।

परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें। असली चालान की जानकारी केवल विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर ही उपलब्ध होती है। इसके लिए वेबसाइट पर पे ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक कर चालान नंबर और कैप्चा डालना होगा। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालकर चालान विवरण देखा जा सकता है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब भी कोई वास्तविक ई-चालान किया जाता है, तो उसके संबंध में टेक्स्ट मैसेज केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही भेजा जाता है। उन्होंने लोगों की जागरूकता के लिए अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें, अनजान व्यक्ति को कभी भी ऑनलाइन भुगतान न करें तथा किसी भी धोखाधड़ी वाले कॉल, संदेश या ऐप की जानकारी तुरंत निकटतम पुलिस थाने में दर्ज कराएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला की मासिक बैठक आयोजित

Sun Sep 7 , 2025
अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला की मासिक बैठक आयोजित पंजाब के बाढ़ से प्रभावित लोगों के हर संभव सहायता करेगा जाट समाज : प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला में आज मासिक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें संस्था के सचिव हरिकेश सहारन जी ने एक महीने का आमदनी […]

You May Like

advertisement