एमएससी. सांख्यिकी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 15 जून तक करें अप्लाई

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/अमित 31 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में सांख्यिकी एवं ऑपरेशनल रिसर्च विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमएससी. सांख्यिकी कार्यक्रम की 45 सीटों के लिए प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।
विभागाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र खटकड़ ने बताया कि एम.एससी. सांख्यिकी दो वर्षीय कार्यक्रम है, जिसमें प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास बी.ए./बी.एससी. में सांख्यिकी, गणित या ऑपरेशनल रिसर्च विषय होना आवश्यक है तथा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए। इसके अतिरिक्त 24 क्रेडिट के साथ संबंधित विषयों में स्नातक डिग्री धारक तथा बी.ई./बी.टेक. के वे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10+2 स्तर पर गणित विषय पढ़ा हो और न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
उन्होंने बताया कि विभाग में अनुभवी एवं योग्य संकाय सदस्य, एसपीएसएस, पाइथन एवं आर आधारित आधुनिक प्रयोगशालाएं, शोध-उन्मुख पाठ्यक्रम, सेमिनार एवं कार्यशालाएं तथा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास शामिल हैं। विभाग का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को शोध और रोजगार दोनों क्षेत्रों में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।
एमएससी. सांख्यिकी के बाद विद्यार्थियों के लिए डेटा एनालिस्ट, डाटा साइंटिस्ट, स्टैटिस्टिशियन, बायोस्टैटिस्टिशियन, रिसर्च एनालिस्ट, एक्चुरियल एनालिस्ट, मशीन लर्निंग विशेषज्ञ, रिस्क एनालिस्ट तथा बिजनेस इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा भारतीय सांख्यिकी सेवा एवं शोध संस्थानों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे डेलॉइट, एक्सेंचर, इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो, ईवाई और केपीएमजी सहित कई संस्थान विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराते हैं। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद मदन लाल ढींगडा स्मारक समिति (पंजाबी धर्मशाला) के निर्विरोध प्रधान बने विधायक अशोक अरोड़ा

Sun May 31 , 2026
थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 31 मई: पंजाबी धर्मशाला के अर्जुन सभागार में शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक समिति की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राजन चावला एडवोकेट ने जानकारी दी कि आगामी 3 वर्षों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में थानेसर के […]

You May Like

Breaking News

advertisement