पद्म पुरस्कार हेतु आवेदन 15 अगस्त तक

जांजगीर-चांपा 13 जुलाई 2022/ पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली से की जाती है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के पात्र हैं। इन पुरस्कार के लिए उत्कृष्ट कार्य किये हों तो 15 अगस्त 2022 तक आदिवासी विकास कार्यालय जांजगीर में अपना अभ्यावेदन जमा कर सकतें है। उक्ताशय की जानकारी सहायक आयुक्त, श्री एच०के० सिंह उइके ने दी है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 14 जुलाई को

Wed Jul 13 , 2022
जांजगीर-चांपा 13 जुलाई 2022/ सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 14 जुलाई को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित है। कलेक्टर ने सर्व सम्बंधितों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

advertisement