मथुरा, वृन्दावन, श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन 30 नवम्बर तक

कोरिया 20 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण मंत्रालय रायपुर एवं कलेक्टर कोरिया के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीरथ दर्शन योजना अंतर्गत 13 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2025 तक मथुरा, वृन्दावन, श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए तीर्थ यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमे जनपद पंचायत बैकुंठपुर के 55 जनपद पंचायत सोनहत 23 नगर पालिका बैकुंठपुर 10 शिवपुर चरचा 10 नगर पंचायत 08 सहयोगी एवं अनुरक्षक सहित कुल 113 तीर्थयात्रियों को भेजा जाना है जिसके लिए 30 नवम्बर 2025 के पूर्व जनपद पंचायत नगरीय निकायों के माध्यम से जिला कार्यालय समाज कल्याण को आवेदन-पत्र भेजे जाने हेतु निर्देश जारी किया गया है। पूर्व में इस योजना का लाभ ले चुके तीर्थयात्री पात्र नहीं होंगे। इच्छुक तीर्थयात्री अपने जनपद पंचायत नगरीय निकायों में निर्धारित आवेदन-पत्र पर चिकित्सीय प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड,राशन कार्ड, वोटर आई डी के साथ आवेदन कर सकते है। 13 दिसम्बर 2025 को चयनित तीर्थयात्री बैकुंठपुर रोड से यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान से मिली राशि से बेटे के लिए मोबाइल दुकान खोलेंगे किसान श्री रूप सिंह

Thu Nov 20 , 2025
31 सौ रूपए प्रति क्विंटल में सरकार द्वारा धान खरीदने से किसानों की उम्मीदों को मिल रही उड़ान उत्तर बस्तर कांकेर 20 नवम्बर 2025/ नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम रामपुर निवासी किसान श्री रूपसिंह नेताम धान बेचने केंद्र पहुंचे तो उनके चेहरे पर थकान की जगह उम्मीदों की चमक दिखाई पड़ […]

You May Like

advertisement