मध्य प्रदेश /रीवा अय्याशी का अड्डा बन चुके राजनिवास सर्किट हाउस का महिला कांग्रेस द्वारा शुद्धीकरण करने हेतु आवेदन

ब्यूरो चीफ/ राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश. 8889284934

ज्ञात है कि प्रशासन के संरक्षण में बलात्कारी बाबा ने vip राजनिवास सर्किट हाउस में किशोरी की जबरन अस्मत लूटकर समूचे रीवा को शर्मसार किया है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है, भाजपा नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में बलात्कारी बाबा की मेहमाननवाजी साथ मे तश्वीरें खिंचवाने और आशीर्वाद लेने का चलन निकल पड़ा था, और साथ में ही पूरे रीवा भर में धडल्ले से चंदा वसूली का धंधा भी इन्हीं के मिलीभगत में चालू था।

रीवा राजनिवास लगभग एक सदी भर कर इतिहास का गवाह है विन्ध्यप्रदेश राज्य से लेकर आज के रीवा तक लेकिन भाजपाईयों ने इस जगह को सरकार के संरक्षण में बलात्कारियों का मदिरा सेवन करने वालों का आय्याशी करने वालों का शरण स्थल बना रखा है, महिला कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करते हुए राजनिवास पहुँच कर पूरे परिसर का शुद्धिकरण करना चाहती है , साथ ही हम महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री के रीवा दौरे में मिलने के लिए समय की मांग करते है, मुख्यमंत्री से मिलकर इस पूरे मुद्दे में कोईमम कोताही न बरतने एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दोषियों को फाँसी देने की माँग महिला कांग्रेस करेगी ताकि किशोरी को न्याय मिल सके। यदि शीघ्र अति शीघ्र ही पीड़िता को न्याय नहीं मिलता है तो निश्चित तौर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जबाबदेही भाजपा सरकार और प्रशासन की होगी। सनातन धर्मावलंबी आज बहुत आहत है क्योंकि अपराधी ने संत का बाना ओढ़ कर अपराध किया है इसलिए इसका अपराध जघन्य से भी जघन्य पीड़ित बालिका का इलाज दिल्ली एम्स जैसे बड़े अस्पताल में कराया जाए और उस को सुरक्षा प्रदान कराई जाए क्योंकि सफेदपोश अपराधियों के हाथ बहुत लंबे हैं

कविता पाण्डे – पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रीवा एवं
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस सहित सम्पूर्ण महिला कांग्रेस

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇ ਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲੇ</em>

Wed Mar 30 , 2022
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 30 ਮਾਰਚ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਜਿਸ ਵਿਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵੱਧ ਚਡ਼੍ਹ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਕਾਲਜ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਵਲੋਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵੱਲ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਾਲਜ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ […]

You May Like

Breaking News

advertisement