ब्लॉक तोकापाल के लिए एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद हेतु आवेदन 7 जुलाई तक

जगदलपुर 19 जून 2025/ नीति आयोग, भारत सरकार के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अन्तर्गत बस्तर जिले के आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के लिए कुल 01 एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद रिक्त है, उक्त पद को आउटसोर्सिंग प्रक्रिया से पद की पूर्ति करने के निर्देश के परिपालन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी,फर्म,एन.जी.ओ. के चयन के लिए नियमानुसार निर्धारित प्रारूप में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक यथा प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी, फर्म,एन.जी.ओ. द्वारा अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में 07 जुलाई 2025 के 03 बजे अपरान्ह तक कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर कक्ष क्रमांक-23 में जमा किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों को उक्त तिथि को 3.30 बजे अपरान्ह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सह अध्यक्ष आकांक्षी ब्लॉक फैलों आउटसोर्सिंग समिति जगदलपुर, जिला-बस्तर के कार्यालय कक्ष में निर्णय हेतु गठित समिति के समक्ष खोला जायेगा। रूचि की अभिव्यक्ति की विस्तृत विवरणी, शर्ते व आवेदन का प्रारूप बस्तर जिले के वेबसाईट www.bastar.gov.in पर देखी जा सकती है। किसी भी शंका का समाधान हेतु कार्यालयीन अवधि के दौरान कार्यालय जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर, कक्ष क्रमांक 23 से सम्पर्क किया जा सकता है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युक्ति युक्तकरण नीति से शिक्षण व्यवस्था हो रही सुदृढ़,

Thu Jun 19 , 2025
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्कूलों में लौट रही रौनक हर स्कूल में शिक्षक, हर बच्चे को शिक्षा बलरामपुर 19 जून 2025/ जिले में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू की गई युक्तिकरण नीति अब दूरस्थ अंचलों के स्कूलों में […]

You May Like

advertisement