लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 01 मई से आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तक

महासमुंद 30 अप्रैल 2026/ संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के आदेशानुसार आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 के लिए 01 मई 2026 से 29 मई 2026 के मध्य की अवधि में आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इस तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदन- पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र ही मान्य होगा।
प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला से मिली जानकारी के अनुसार लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 के लिए 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में के आवेदन पत्र भेज सकते है। यह आवेदन शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर में 29 मई 2026 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।
मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जिस सत्र के प्रशिक्षण हेतु किया गया है, उस सत्र के लिये ही मान्य होगा। पूर्व प्रचलित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक सुसंगत दस्तावेज संलग्न होना चाहिए। आवेदन का निर्धारित प्रारूप एवं निर्देश रायपुर संभाग के समस्त जिला कोषालयों के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। 

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0

Thu Apr 30 , 2026
सीईओ श्री नंदनवार ने श्रमदान कर सोख्ता गड्ढा निर्माण कार्य में निभाई सहभागिता सभी विभागों, ग्राम पंचायतों एवं आमजनों से अभियान से जुड़कर जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील महासमुंद, 30 अप्रैल 2026/ जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से संचालित […]

You May Like

advertisement