स्वरोजगार स्थापना के लिए अंत्योदय एवं आदिवासी योजनान्तर्गत ऋण हेतु आवेदन 31 दिसम्बर तक आमंत्रित

जगदलपुर, 09 दिसम्बर 2025/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अंत्योदय एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना (बैंक प्रवर्तित योजना) के तहत ऋण आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना छोटे और मध्यम व्यवसायों की स्थापना के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का उद्देश्य रखती है, जिससे समाज के इन वर्गों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
         इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आय संबंधी पात्रता के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय एक लाख पचास हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय पटवारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए। योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के व्यवसाय शामिल हैं, जैसे कपड़ा दुकान, किराना दुकान, होटल, गैरेज, मुर्गीपालन, फ्लोर मिल, ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री रिपेयरिंग और बेकरी व्यवसाय आदि। आवेदकों को ऋण स्वीकृत होने पर प्रति हितग्राही अधिकतम दस हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
        इच्छुक और पात्र आवेदक 31 दिसंबर 2025 तक अपना आवेदन पत्र जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्र.-21, 22, 23 में कार्यालयीन दिवसों पर सुबह 10ः30 बजे से शाम 05ः30 बजे के बीच संपर्क करके प्राप्त किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने इन वर्गों के लोगों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएँ।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाहनों की निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से करवाएं पालन- कलेक्टर श्री हरिस एस

Tue Dec 9 , 2025
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जगदलपुर, 09 दिसम्बर 2025/ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री हरिस एस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर से लगे चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट वाले मार्गों पर वाहनों की निर्धारित […]

You May Like

advertisement