कोण्डागांव जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

कोंडागांव, 02 अप्रैल 2026/जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश के संबंध में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा कोण्डागांव, महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव, दहिकोंगा, मर्दापाल, लंजोड़ा, फरसगांव, कोनगुड, धनोरा, केशकाल, विश्रामपुरी, बडेराजपुर, बांसकोट, शामपुर एवं माकड़ी तथा हिन्दी माध्यम विद्यालय, तहसीलपारा कोण्डागांव, बम्हनी, लुभा, बड़ेडोंगर, बहीगांव एवं खालेमुरवेण्ड, प्रबंधन एवं संचालन समिति कोण्डागांव जिला कोण्डागांव के अधीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन 10 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पद्धति से किया जा सकता है। अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सीट का आबंटन दिनांक 06 मई से 10 मई 2026 तक किया जायेगा, साथ ही प्रवेश से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाही दिनांक 11 मई से 15 मई 2026 तक सम्पूर्ण विद्यालयों को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित है। प्रवेश हेतु आवेदन स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पोर्टल https://cgschool.in/saems के माध्यम से किया जा सकता है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूरज की रोशनी से रोशन हुई जिंदगी, बिजली बिल से मिली आज़ादीसोलर ऊर्जा बनी सहारा, डॉ. साहू को मिली आर्थिक राहत

Thu Apr 2 , 2026
धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना शुरू कर दिया है। इसी का एक प्रेरणादायक उदाहरण है धमतरी शहर के महात्मा गांधी वार्ड निवासी डॉ. भूपेन्द्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement