ग्राम पंचायत घोटिया एवं कच्चे में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर 27 अप्रैल 2026/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर द्वारा ग्राम पंचायत घोटिया एवं नवीन दुकान कच्चे में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए इच्छुक पात्र एजेंसियों से 04 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए ग्राम पंचायत, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियां शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हों वे निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर ने बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा दुकान संचालन की स्थिति में ग्राम पंचायत को दुकान संचालन स्वतः करना होगा अर्थात किसी निजी व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया जा सकेगा। ग्राम पंचायत द्वारा दुकान संचालन करने पर सरपंच एवं पंच, पंचायत सचिव एवं एक गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले राशन कार्डधारी तथा अन्त्योदय राशन कार्डधारक व्यक्ति जिसमें दो महिला सदस्य होना आवश्यक है, के समिति द्वारा संचालन किया जाना होगा। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति को सेल्समेन के पद पर ग्राम पंचायत अनुमोदन पश्चात् रखा जाना अनिवार्य होगा।
महिला स्व-सहायता समूह का पंजीयन होना अनिवार्य। समूह का पंजीयन 03 माह पूर्व होना चाहिए तथा उसके खाते में पर्याप्त धन राशि जमा होना अनिवार्य है, जो कि एक माह के खाद्यान्न एवं केरोसीन के डी.डी. हेतु पर्याप्त राशि होना चाहिए। समूह द्वारा विक्रेता के पद पर शिक्षित बेरोजगार महिला को रखना अनिवार्य होगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवकाश के दिनों जनगणना कार्य करने पे उपार्जित अवकाश की मांग

Tue Apr 28 , 2026
जनगणना ड्यूटी से हेड इंचार्ज को ड्यूटी मुक्त किया जाए-नरेश गंगवार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार के नेतृत्व में बी एस ए विनीता सिंह से मुलाकात की,ज्ञापन दिया, ज्ञापन मे इंचार्ज प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापक को जनगणना-मकानगणना से […]

You May Like

advertisement