जांजगीर-चांपा 04 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) ने विकासखंड अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार एवं नगर पंचायत नरियरा के वार्ड क्रमांक 01 व 13 के नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए 25 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जाँजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) ने बताया कि विकासखंड अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार एवं नगर पंचायत नरियरा के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि से शासकीय उचित मूल्य दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्न के रूप में समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, वर्तमान माह से विगत एक वर्ष खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति के साथ 25 नवम्बर 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी रा अकलतरा में प्रस्तुत कर सकते हैं। समय अवधि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
जांजगीर-चांपा 04 नवम्बर 2025/ जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक 06 नवम्बर 2025 को समय दोपहर 01 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में विभिन्न एजेण्डा पर चर्चा की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी […]