परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग हेतु 27 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2025/ बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र युवाओं को एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। उक्त केंद्र द्वारा बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छत्तीसगढ़ व्यापमं इत्यादि स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही है। नए सत्र के प्रशिक्षण हेतु कुल 100 सीटें निर्धारित है, जिसमें युवाओं को कोचिंग की सुविधा के साथ-साथ प्रतिमाह एक हजार रुपए शिष्यवृत्ति भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं, तथा प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित रखी गई है।
        इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित अहर्ता आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है और उसके पास भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए घोषित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित अन्य पिछड़ा वर्ग का स्थाई जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता के संदर्भ में आवेदक को संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक या स्नातकोत्तर होना आवश्यक है। आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। आवेदक के पालक या अभिभावक की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा (प्रवेश परीक्षा) के आधार पर किया जाएगा। सभी पात्र युवा अपना आवेदन 27 अक्टूबर 2025 तक सभी आवश्यक अभिलेखों स्नातक, स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन अवधि में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर अथवा सभी जिले के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त में जमा कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिवसीय रामलीला का हुआ आयोजन

Thu Oct 16 , 2025
तीन दिवसीय रामलीला का हुआ आयोजन ✍🏻विजय दुबे, पत्रकार तेजीबाजार -(जौनपुर)–स्थानीय चौखड़ा गांव में श्री सांई सीताराम धर्म मंडल धरिकारे वीर बाबा पर तीन दिवसीय रामलीला का आयोजन किया गया, राम लीला के प्रथम दिन धनुष यज्ञ सीता स्वयंवर दृश्य का मंचन किया गया जिसमें राम अंकुश पाल, लक्ष्मण अमन […]

You May Like

Breaking News

advertisement