आईटीआई भानपुरी में प्रवेश हेतु 25 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

जगदलपुर 23 जून 2025/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानपुरी में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून रात्रि 11.59 बजे तक विभागीय वेबसाईट  cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन संस्था में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, दो वर्षीय व्यवसाय विद्युतकार एवं फिटर व्यवसायों के लिए किया जा सकता है। संस्था में उपलब्ध सीटों की जानकारी एवं संबंधित नियम निर्देश विभागीय वेबसाइट में प्रदर्शित की गई है। अधिक जानकारी अथवा किसी प्रकार की सहायता के लिए संस्था के दूरभाष नंबर 07867-299221 पर संपर्क कर या शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानपुरी में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दबंग शराब माफियाओं का कहर थाने पर नहीं हुई सुनवाई पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Tue Jun 24 , 2025
दबंग शराब माफियाओं का कहर थाने पर नहीं हुई सुनवाई पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार आजमगढ़। थाना मेंहनगर क्षेत्र हरदासपुर निवासी निलेश पांडे पुत्र रमेश नाथ पाण्डेय पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार। पीड़ित निलेश पांडे ने बताया की14/06/2025 पिता के इलाज के […]

You May Like

advertisement