शिविर में बसना जनपद पंचायत क्षेत्र के 53 व्यक्तिगत शौचालय को स्वीकृति प्रदान

राशन कार्ड से संबंधित 332 आवेदनों का निराकरण, 91 नवीन राशन कार्ड बनाए गए

महासमुन्द 12 जून 2026/ जिले के जनपद पंचायत बसना क्षेत्र में सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। ग्रामीणों की सुविधा एवं समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित सुशासन तिहार में नागरिकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना श्री पीयूष सिंह ठाकुर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु सुशासन तिहार में कुल 460 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 53 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। शेष आवेदनों की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय-सीमा में मिल सके।
इसी तरह जनपद पंचायत बसना में राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए ग्रामीणों से कुल 332 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों में नवीन कार्ड के लिए 91 आवेदन, नाम जोड़ने के लिए 128, नाम सुधार के लिए 23, एपीएल से बीपीएल श्रेणी में परिवर्तन हेतु 36 तथा केवाईसी से संबंधित समस्याओं के लिए 12 आवेदन शामिल हैं। बसना विकासखण्ड के हितग्राहियों ने शौचालय स्वीकृति और राशन कार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
प्रशासन द्वारा सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ दिलाने पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सभी आवेदनों का संवेदनशीलता एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है एवं हितग्राहियों को फोन पर इसकी जानकारी दी जा रही है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकास और जन - कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम का आयोजन

Fri Jun 12 , 2026
बिलरियागंज। भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने को लेकर चल रहे कार्यक्रम में विश्वास , विकास और जन – कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम का आयोजन बिलरियागंज नगर पालिका के बघेला स्थित पोखरे पर शुक्रवार […]

You May Like

advertisement